बसन्त पंचमी स्नान पर्व पर शहर का यातायात दबाव कम करने के लिए ये प्लान होगा एक्टिवेट। यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा।

बसन्त पंचमी स्नान पर्व पर शहर का यातायात दबाव कम करने के लिए ये प्लान होगा एक्टिवेट।

यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा।

 बसन्त पंचमी स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।

चण्डी चौक पर यातायात का दबाव बढने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे लागू किया जायेगा।

सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।

टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पट्री का प्रयोग किया जायेगा।

यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।

बसन्त पंचमी स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर का यातायात प्लान।

1- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।

पार्किंग-(अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनि चौक मात्रृसदन पुलिया

पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

2-दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-

सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-अब्दुलकलाम चौक-नगलाइमरती-लक्सर-सुल्तानपुर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0 तिराहा-शनि चौक-मात्रृसदन पुलिया

पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर-नजीवाबाद।

3-मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान- (छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डी चौकी-चण्डी चौक

पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

(बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा

पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)

4- देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार।

पार्किंग-(लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

5-देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-देहरादून/ऋषिकेश- नेपालीफार्म- रायवाला- चण्डीचौक से NH-344 से मेरठ-दिल्ली

6-देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

देहरादून/ऋषिकेश- नेपालीफार्म- रायवाला- चण्डीचौक- चण्डी चौकी- श्यामपुर- नजीबाबाद

7-दिल्ली-पंजाब/हरियाणा से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले प्राईवेट बसों का रूट प्लान-नारसन-मंगलौर- नगलाइमरती-लक्सर-सुल्तानपुर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनि चौक-मात्रृसदन पुलिया-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

8-दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से ऋषिकेश/देहरादून जाने वाले वाहनों हेतु रूट प्लानः-नारसन-मंगलौर-अब्दुल कलाम चौक-मण्डावर-मोहण्ड से होते हुए देहरादून/ऋषिकेश जायेंगे।

आटो/विक्रम डायवर्जन-

बसन्त पंचमी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यही पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।

बसन्त पंचमी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

बसन्त पंचमी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

बसन्त पंचमी स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।