मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 27 जनवरी को आयोजित होने वाले नागरिक संहिता दिवस को भव्य रूप आयोजित किए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारियों, ईओ नगर पालिका ,नगर पंचायतों, एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 27 जनवरी को आयोजित होने वाले नागरिक संहिता दिवस को भव्य रूप आयोजित किए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारियों, ईओ नगर पालिका ,नगर पंचायतों, एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 27 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अधिकरी अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कराए तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल महा विधालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा, इसके साथ ही सभी विकास खंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी संवे के साथ सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यूसीसी पोर्टल पर 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं जिनकी विवाह हो चुका है उन सभी का यूसीसी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाए इसके  लिए उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं,आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों,आशा एएनएम के द्वारा व्यापक रूप से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए इसके साथ उन्होंने स्टीकर एवं पंपलेट तैयार करने के निर्देश दिए तथा स्टीकरों को जनपद के सभी गैस सिलेंडरों, वाहनों,टैंपो,ऑटो रिक्शा एवं  दो पहिया वाहनों आदि में चस्पा करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में पोस्टर चस्पा करने के निर्देश दिए जिससे कि अधिक से अधिक लोग अपना यूसीसी पंजीकरण करा सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि यूसीसी के संबंध में सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में निबन्ध एवं बाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किए जाए तथा प्रत्यक विकास खंड से तीन तीन छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय तृतीय हेतु चयन किया जाए तथा जिनकी प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी, प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को यूसीसी पंजीकरण मे  तेजी लाने के निर्देश दिए तथा अधिक से अधिक लोगों के पंजीकरण कराया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यूसीसी पंजीकरण मे कराने में जो गांव एवं वार्ड बेहतर कार्य करेगा उस गांव एवं वार्ड को पुरस्कृत किया जाएगा इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

 बैठक के दौरान मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार तोमर,उप मुख्य नगर अधिकारी रिषभ उनियाल,सभी खंड विकास अधिकारी,ईओ नगर पालिका नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।