गोकशी की सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने की कार्यवाही।
गोमांस की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। तीन फरार
चौकी प्रभारी शान्तरशाह को ग्राम मरगूबपुर मे अफसाना पुत्री सबीर के घेर मे गोकशी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता के घेर में दबिश दी गई तो घेर से करीब 50 कि०ग्रा० संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ। गोकशी में आलीम पुत्र अब्दुला, शमीम पुत्र अख्तर, मुस्तकीम पुत्र यामीन एवं शेर आलम पुत्र शब्बीर का सम्मिलित होना पाया गया। अभियुक्ता अफसाना को मौके पर म०हो०गा० की मौजुदगी में हिरासत में लिया गया। मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया जिनके द्वारा प्रथम दृष्टता बरामदा मांस गौ वंशीय पशु का पाये जाने पर परीक्षण हेतु मांस का नमूना लिया गया। बरामद गौमांस को नजदीक खाली स्थान पर अम्लीय छिडकाव कर नष्ट किया गया । गोकशी की घटना में सम्मिलित सह अभियुक्त शेर मोहम्मद एवं शमीम को उसके मसकन पर दबिश देकर हिरासत पुलिस लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्/अभियुक्त को वाद गिरफ्तारी मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. शेर मौहम्द पुत्र शब्बीर नि0 ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार
02. अफसाना पुत्री बसीर निवासी-उपरोक्त
फरार अभियुक्त
01. आलीम पुत्र अब्दुला नि0 ग्राम हल्वाहेडी थाना बहादराबाद हरिद्वार
02. शमीम पुत्र अख्तर नि0 ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार
03. मुस्तकीम पुत्र यामीन नि0 ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार
बरामद माल
50 kg गोमांस
पुलिस टीम
01. उ0नि0 उमेश कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह
02. कानि0 चन्दन सिंह
03. हो0गा0 अभिषेक
04. म0हो0गा0 सायराबानो
गोकशी की सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने की कार्यवाही। गोमांस की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। तीन फरार
