जिला गंगा संरक्षण समिति की 69 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।

जिला गंगा संरक्षण समिति की 69 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जल संस्थान हरिद्वार एवं पेय जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया की वे अपने विभाग द्वारा संचालित एस.टी.पी की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। तथा 14 एम.एल.डी. एस.टी.पी सराय एवं 33 एम.एल.डी. एस.टी.पी सलियर की सम्बधित फर्म पर अपने स्तर से कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को जनपद हरिद्वार में संचालित गौशालाओं, डेयरी के लिये डेयरी वॉयलाज बनाने के साथ ही नालियों में भूसा व गोबर डालने वालों पर चालानी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने नगर निगम हरिद्वार को निर्देशित करते हुए कहा कि कस्साबान नाले का माह में दो बार औचक निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाये जाने पर एन०जी०टी० के निर्देशों के अनुसार अधिकतम जुर्माना लगाने एवं दुकानों के आवंटन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए।

उन्होंने पुलिस,नगर निगम,सिंचाई विभाग यूपी और हरिद्वार को विभिन्न गंगा घाटों एवं नालों जिनमें चमकादड़ टापू, दूधियाबंध व दक्षिण काली माता मन्दिर के आस पास हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने के निर्देश दिए साथ ही हरकी पौड़ी क्षेत्रांतर्गत विभिन पुलों पर किए गए अतिक्रमण को हटा कर इस क्षेत्र की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए, जिससे कि कोई फिर से पुलों पर अतिक्रमण न करे।

उन्होंने नगर निगम एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में गंगा में किसी भी नालों गंदा पानी एवं कूड़ा कचरा न जाये, इसके साथ ही उचित प्रबन्धन करने के निर्देश दिये गये। नगर निगम द्वारा बताया गया कि हरिद्वार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर साइन/सूचना बोर्ड लगा रखे है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एसीपी जितेंद्र चौधरी, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, उप प्रभागीय अधिकरी पूनम कैथूरा, एसडीओ उत्तरप्रदेश कैनाल भारत भूषण, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान हरीश बंसल, आयुक्त नगर निगम ऋषभ उनियाल, अधिकारी सत्यदेव आर्य,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़ ,मनोज निषाद,एडवोकेट हिमांशु सरीन,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।