किसान महापंचायत का आयोजन लक्सर में उमड़ा जनसैलाब

किसान महापंचायत का आयोजन लक्सर में उमड़ा जनसैलाब

किसान महापंचायत का आयोजन, नारों से गुंजायमान रहा कार्यक्रम स्थल

लक्सर कृषि बिलों के विरोध में लक्सर स्थित शुगर मिल में बुधवार को किसान महापंचायत आयोजित हुई। जिसमें आसपास के जिलों के हजारों किसान शामिल हुए। किसान महापंचायत में वक्ताओं ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए किसान बिलों को वापिस लेने की मांग की। जय जवान, जय किसान, किसान एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों से महापंचायत स्थल गुंजायमान रहा। महिलाओं ने भी किसान महापंचायत मे बढ़-चढ़कर भाग लिया।

राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत को समर्थन देते हुए किसानों से दिल्ली कूच में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्नान किया।राव कामिल ने कृषि बिलों को वापिस लेने की मांग की। कीरत सिंह ने किसान महापंचायत पर होने वाले खर्चों का भार उठाया एवं क्षेत्र के सरपंचों ने दिल्ली कूच मे होने वाले खर्चों को वहन करने की जिम्मेदारी ली। किसान संयुक्त मोर्चा के मुजम्मिल ने केन्द्र सरकार द्वारा कृषि बिल वापिस नहीं लिए जाने पर पांच दिन बाद दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी।किसान नेता प्रधान रॉव कामिल कीरत सिंह मुजम्मिल इमरान आदि ने किसान महापंचायत में विचार व्यक्त किए।

हटधर्मिता छोड़े केन्द्र सरकार

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों का गला घोंटकर पूंजीपतियों की झोली भर रही है। सरकार को किसानो के आन्दोलन को ध्यान में रखते हुए अपनी हटधर्मिता छोड़कर कृषि बिलों को वापस लेना चाहिए।

चप्पे चप्पे पर पुलिस मुश्तैद

किसान महापंचायत मे बडी संख्या में किसानों के आने को लेकर कोई अप्रिय घटना नही होने को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस मुश्तैद रही। किसान महापंचायत शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। सुरक्षा व्यवस्था में लक्सर भगवान पुर बहादराबाद रुड़की हरिद्वार सहित पुलिस लाइन से भारी तादाद मे पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की मानिटरिंग कर रहे लक्सर सीओ बहादुर सिंह चौहान भी बार बार किसान महापंचायत स्थल पर अपडेट लेते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।