तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनने के लिए 3 माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान। जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान।

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनने के लिए 3 माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान।

जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान।

रविवार को मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में बहादराबाद में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विगत तीन माह से निरंतर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं कस्बों तक व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार को मुख्य विकास अधिकारी  ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में जनसमूह की सहभागिता के साथ विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बहादराबाद में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ,सार्वजनिक स्थलों,सड़कों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया साथ ही सभी पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया 

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को निरंतर दो माह से निरंतर चल कर  तीसरे महीने में प्रवेश कर रहा है,आज रविवार को सभी जिलास्तरीय अधिकारी,ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं जनसमूह द्वारा बहादराबाद में शिवालिक नगर मोड़, गंग नगर मोड़ से बहादराबाद चौराहे तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

 इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,ग्राम प्रधान मोहित चौहान,ब्लॉक से एडीओ पंचायत राजेंद्र बिष्ट, स्वयं सेवी संस्था,एनआरएलएम समूह की महिलाएं,महिला मंगल दल,आईटीसी सुनहरा कल की टीम, शिवालिक नगर पालिका के सभी कर्मचारी, सिडकुल के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्रवासी सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
उत्तराखंड के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएसवीआई) और नेस्ले इंडिया ने राज्य में ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया।
0 Minutes
Haridwar
ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार ढ़ी जानकारी।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।