बहादराबाद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई 649वीं गुरु रविदास जयंती, प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ।

बहादराबाद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई 649वीं गुरु रविदास जयंती, प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ।

बहादराबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पूरे भारतवर्ष में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इसी क्रम में कस्बा बहादराबाद में भी गुरु रविदास जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू एवं समस्त कमेटी सदस्यों के सहयोग से निकाली गई शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे सहित आकर्षक व्यवस्थाएं की गई थीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान कस्बा भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहादराबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कमेटी के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी कुलदीप, सतपाल, अनिल, संजय, यशपाल, जितेंद्र, सुनील,  मांगेराम, प्रदीप, प्रमोद, शिवकुमार एवं नेमचंद, जॉनी पाल, यशपाल, जॉनी  सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।