जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पाण्डे ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता में राज्य की 11 जनपदो सहित 13 टीम प्रतिभाग कर रही है।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पाण्डे ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता में राज्य की 11 जनपदो सहित 13 टीम प्रतिभाग कर रही है।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मैचो के परिणाम निम्न प्रकार रहे।

प्रतियोगिता का पहला मैच जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद चम्पावत के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार (बी) की टीम जनपद चम्पावत को 2-0 से हराकर विजयी रही।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच जनपद देहरादून एवं जनपद हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद देहरादून की टीम जनपद हल्द्वानी को 10-0 से हराकर विजयी रही।

प्रतियोगिता का तीसरा मैच  जनपद हरिद्वार एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार ने जनपद उधमसिंह नगर को 4-0 से हराकर विजयी रही।

प्रतियोगिता का चौथा मैच जनपद नैनीताल एवं जनपद पौडी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद नैनीताल की टीम जनपद पौड़ी को 6-0 से हराकर विजयी रही।

प्रतियोगिता का पाँचवा मैच जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार (बी) की टीम जनपद देहरादून को 3-2 से हराकर विजयी रही।

02 फरवरी, 2025 को जनपद हरिद्वार एवं जनपद देहरादून के मध्य पहला, तथा जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य दूसरा सेमीफाईनल मैच खेला जायेगा ।

निर्णायको की भूमिका में अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भण्डारी, परमिता गौतम, सौरभ पटवाल रहे ।

इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह, सहायक प्रशिक्षक शिखा बिष्ट, दीपक चन्द्र जोशी, मंगल सिंह, शुभम बोहरा, अभिषेक मुरारी, अनुराग सिंह धमान्दा, सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
उत्तराखंड के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएसवीआई) और नेस्ले इंडिया ने राज्य में ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया।
0 Minutes
Haridwar
ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार ढ़ी जानकारी।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।