लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना का बेहद कम समय में हुआ खुलासा। घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात कर फरार हुए 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। बडी धनराशी मिलने के लालच में फाइनेंस कर्मी को बनाया था लूट का शिकार। पुराना नौकर निकला घाती, नौकरी छूटी तो दोस्तों संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम। वारदात में इस्तेमाल बाइक व लूटी गयी नगदी ₹1,85000/- बरामद।

एसएसपी के कुशल नेतृत्व में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हरिद्वार पुलिस।

लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना का बेहद कम समय में हुआ खुलासा।

घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात कर फरार हुए 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

बडी धनराशी मिलने के लालच में फाइनेंस कर्मी को बनाया था लूट का शिकार।

पुराना नौकर निकला घाती, नौकरी छूटी तो दोस्तों संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम।

वारदात में इस्तेमाल बाइक व लूटी गयी नगदी ₹1,85000/- बरामद।

मैनुअल पुलिसिंग से हुआ खुलासा, अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचे पुलिस के हाथ।

वादी रवि राठौर पुत्र मुन्ना लाल निवासी लक्सर गांव थाना कोतवाली लक्सर द्वारा एक तहरीर बाबत 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी को रोककर मारपीट कर वादी का बैग जिसमें कलैक्शन के पैसे व मोबाइल फोन था, को लूटकर भाग जाने के सम्बन्ध में दाखिल की। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एस.एस.पी0. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा टीम गठित करते हुए प्रकरण के तत्काल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अलग-अलग माध्यमो से आवश्यक जानकारी जुटाई तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल व संदिग्ध गतिविधियों का डाटा कलैक्ट कर प्रकाश में आये 04 संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये व अन्य जानकारी इकट्ठा कर चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 03 संदिग्ध को दबोचा जिनका हुलिया वारदात में शामिल आरोपित से मिलता जुलता था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ में आए संदिग्धों के कब्जे से लूटी गयी कुल ₹185000/- नकदी, वारदात में इस्तेमाल मोटर साईकिल, पीड़ित का आधार कार्ड व 01 बैग बरामद किया। 

पूछताछ में एक आरोपित गुलशेर ने बताया कि वह लक्सर स्थित परचून की दुकान पर पिछले 06-07 साल से काम करता था व ई-रिक्शा से परचून का सामान अन्य दुकानदारों को सप्लाई करता था। लेकिन लाला जी से अनबन होने पर कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया। उसे पता था कि बेचे जाने वाले सामान का कलैक्शन रवि नाम का युवक करता है और हर रविवार को सुल्तानपुर की तरफ से दुकानों से पैसे के कलैक्शन की मोटी रकम लेकर लाला जी को लाकर देता है। 

आरोपी गुलशेर ने अपने गाँव के साथियों सलमान, फरमान और साहिल को रवि के बारे में बताया लूटकर अच्छा मुनाफा कमाने का प्रस्ताव रखा। वारदात के दिन चारों ने दोपहर के वक्त साथ मिलकर रवि को डन्डो से पीटा और पीठ पर टंगा कलैक्शन के पैसों वाला बैग छीनकर फरार हो गये । 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-गुलशेर पुत्र कामिल निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर 

2-फरमान पुत्र वसीम निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर 

3-साहिल पुत्र नफीस निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर 

कुल बरामदगी- 185000/-रू0 नकद, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, आधार कार्ड (वादी), 01 बैग काले रंग का

1-आरोपी गुलशेर से ₹95000/-, एक आधार कार्ड व एक बैग

2-आरोपी फरमान से ₹45000/-रुपये 

3-आरोपी साहिल ₹45000/-रुपये

4-घटना में प्रयुक्त मो0सा0 

पुलिस टीम

1- व.उ.नि. लोकपाल परमार 

2-उ0नि0 नरेन्द्र सिंह

3-अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल 

4-हे0का0 विनोद कुमार 

5-हे0कानि0मनोज मिनान 

6-कानि0 अनुप पोखरियाल

7-कानि0 सन्दीप रावत

8-कानि0 किशोर नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार ढ़ी जानकारी।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।