किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को बहादराबाद पुलिस ने राजस्थान से किया किया। अपहृता को आरोपी के कब्जे से सकुशल किया बरामद।

किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को बहादराबाद पुलिस ने राजस्थान से किया किया।

अपहृता को आरोपी के कब्जे से सकुशल किया बरामद।

बहादराबाद निवासी द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिक पुत्री (उम्र लगभग 14 वर्ष) को आरोपी संजय पुत्र रूपनारायण, निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा, जिला सीतापुर (उ०प्र०) द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिक के अपहरण से संबंधित इस गम्भीर प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष बहादराबाद को नाबालिक की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सी०आई०यू० हरिद्वार के सहयोग से कुशल सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस की सहायता से आरोपी संजय को कस्बा व थाना नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) से हिरासत में लिया गया तथा आरोपी के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान तथ्यों के आधार पर अभियोग में पॉक्सो अधिनियम की धाराओं की वृद्धि कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

संजय पुत्र रूपनारायण निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा, जिला सीतापुर (उ०प्र०)

पुलिस टीम

1. उ०नि० अमित नौटियाल – चौकी प्रभारी, कस्बा

2. म०उ०नि० ज्योति नेगी

3. का० बलवंत सिंह

4. का० नितुल यादव

5. का०नि० वसीम – CIU हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।