हत्या प्रकरण में पुलिस का एक्शन, दोनों पक्षों के कुल ग्यारह आरोपित गिरफ्तार। एक फरवरी को ग्राम बिनारासी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ था विवाद। कप्तान डोभाल ने जल्द आरोपित को कानून के कठघरे में खड़ा करने के दिए थे निर्देश। युवती से संबंधों को लेकर शुरू हुआ था पूरा विवाद विवाद की दौरान एक की गोली लगने जबकि दूसरे की पिटाई की वजह से हुई थी मौत

हत्या प्रकरण में पुलिस का एक्शन, दोनों पक्षों के कुल ग्यारह आरोपित गिरफ्तार।

एक फरवरी को ग्राम बिनारासी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ था विवाद।

कप्तान डोभाल ने जल्द आरोपित को कानून के कठघरे में खड़ा करने के दिए थे निर्देश।

युवती से संबंधों को लेकर शुरू हुआ था पूरा विवाद

विवाद की दौरान एक की गोली लगने जबकि दूसरे की पिटाई की वजह से हुई थी मौत

रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम के समय करीब 5 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित विशाल द्वारा अपने अन्य के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तत्पश्चात मृतक आनंद के परिजनों आदि द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी थी तथा विशाल पक्ष के घरों में आगजनी व तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी। 

दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गए। मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी की तहरीर पर अनुज आदि के विरुद्ध मु.अ.स. 65/2026 धारा 103(1), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 326(छ), 333, 324, 109(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मृतक आनंद के पिता लक्ष्मीचंद की तहरीर पर विशाल आदि के विरुद्ध मु.अ.स 66 /2026 धरा 103(1),109(1),190,191(2),191(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात करते हुए कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की। साथ की टीम का गठन करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। 

गठित पुलिस टीम द्वारा आज अलग-अलग स्थानों से दोनों अभियोगों से सम्बंधित कुल 11 वांछित को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस को बरामद किया गया।

ये था हत्या  का कारण

आरोपी विशाल को शक था की मृतक आनन्द के सम्बन्ध उसकी बहन के साथ है जिस कारण उसने अपने अन्य परिजन व साथियों के साथ मिलकर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त हत्या से आक्रोशित होकर मृतक आनंद के पक्ष के लोगों ने विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी व विशाल के पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी व तोड़ फोड़ कर अन्य को भी घायल किया गया |  

गिरफ्तार अभियुक्त

1-हुस्नलाल पुत्र अतर सिंह ,

2-अक्षय पुत्र पप्पू 

3- सुनील पुत्र पदम 

4-भूपेन्द्र पुत्र रामपाल 

5-टिकू पुत्र समय सिंह, उम्र 33 वर्ष

6-रोहित पुत्र पदम् उम्र 29 वर्ष

7-असकेन्द्र पुत्र रामपाल, उम्र 37 वर्ष

8-अवनेश उर्फ हनुमान पुत्र गिरधारी लाल उम्र 38 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बिनारासी जनपद हरिद्वार 

गिरफ्तार अभियुक्त

(1) विशाल पुत्र शेर सिंह उम्र 21 वर्ष 

(2) हिमांशु पुत्र तराचंद उम्र 20 वर्ष

(3) निखिल पुत्र टीटू उम्र 23 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बिनारासी जनपद हरिद्वार 

बरामदगी का विवरण

आरोपित विशाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।