एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में ग्राम खेडाजट्ट गोलीकांड में एक और गिरफ़्तार। मात्र 48 घंटे में कोतवाली मंगलौर द्वारा कुल 03 आरोपी किये गिरफ्तार, 02 को पूर्व में भेजा जेल।

एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में ग्राम खेडाजट्ट गोलीकांड में एक और गिरफ़्तार।

मात्र 48 घंटे में कोतवाली मंगलौर द्वारा कुल 03 आरोपी किये गिरफ्तार, 02 को पूर्व में भेजा जेल।

घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद, अभियोग पंजीकृत, विधिक कार्रवाई जारी।

 कोतवाली मंगलौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खेडाजट्ट में दो पक्षों के अराजक तत्वों द्वारा आपसी झगड़ा कर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना के संबंध में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद किया जा चुका है।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर ग्राम खेडाजट्ट गोलीकांड से संबंधित दूसरे पक्ष के एक और आरोपी को चौकी नारसन क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

शिव चौधरी पुत्र उधम सिंह, निवासी ग्राम खेडाजट्ट, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

बरामद माल

एक अदद अवैध तमंचा

पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज

2. कांस्टेबल  सुधीर

3. कांस्टेबल पंकज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।