एसएसपी हरिद्वार की सख्ती का दिखा असर, सलाखों के पीछे वाहन चोर।
सिलसिलेवार दोपहिया वाहन चोरियों पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन
हरिद्वार पुलिस के क्राइम ग्राफ’ के जाल में फंसे वाहन चोर।
02 दुपहिया वाहन चोर दबोचे, चोरी के 05 दुपहिया वाहन बरामद।
मुन्जाल शोवा के पीछे बना रखा था चोरी का ‘अड्डा’, पुलिस की दबिश में खुला राज।
पिछले कई दिनों से थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं।
इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे।
जिसपर कार्यवाही करते हुए सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सभी घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। चोरी की घटनाओं के दौरान घटित संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए एक Crime Graph तैयार किया गया। साथ ही आसपास निवास कर रहे व कार्यरत लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग एकत्रित किए गए।
लगातार सतत् प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 08.02.2026 को पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दवा चौक सिडकुल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों आयुष पुत्र गंगाराम व रोहित पुत्र शिवराम को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से मु0अ0सं0 48/2026 , धारा 303(2) BNS से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। जो कि डैन्सो चौक से चोरी की गयी थी ।
हिरासत में लिए गए संदिग्धों से गहन एंव कड़ी पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा 04 अन्य वाहन चोरी कर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे छिपाकर रखना बताया ।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों की निशान्देही पर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे से कुल 03 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी बरामद की गई।
02 वाहनों के संबंध में पूर्व से पंजीकृत अभियोगों की पुष्टि की गई है तथा शेष के संबंध में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- आयुष पुत्र गंगाराम नि0 बेगमपुर सादी उर्फ रामपुर थाना को0 बिजनौर उ0प्र0 हाल नि0- बैगमपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र- 21 वर्ष
2- रोहित पुत्र शिवराम नि0 ग्राम दहलावाला, थाना रेहड जनपद बिजनौर उ0प्र0 हाल नि0 बैगमपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र-19 वर्ष
1-आयुष पुत्र गंगाराम नि0 बेगमपुर सादी उर्फ रामपुर थाना को0 बिजनौर उ0प्र0 हाल नि0- बैगमपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र- 21 वर्ष
बरामद 05 वाहनों का विवरण
1- मो0सा0 स्पलैण्डर काला रंग चेसिस नं0- MBLHA10AMCHK35805 व इंजन नं0- HA10EJCHK05352 सम्बन्धित मु0अ0सं0-48/2026 धारा- 303(2),317(2),3(5) बीएनएस
2- हीरो स्पेलण्डर प्लस रंग काला चेसिस नं0-MBLHAW084KHH32289 इंजन नं0-HA10AGKHH35151 सम्बन्धित मु0अ0सं0 28 / 2026 धारा 303(2),317(2),3(5) बीएनएस
3- स्कूटी रंग काला स्कूटी एक्टिवा नं0-UK08AQ-0457 चेसिस नं0-ME4JF507KHU608627 इंजन नं0-JF50EU5608697 सम्बन्धित मु0अ0सं0 – 49/2026 धारा 303(2),317(2),3(5) बीएनएस.
4- हीरो स्पलैण्डर प्लस मो0सा0 रंग काला इसका चेसिस नं0-MBLHA10AMCHM21273 व इंजन नं0-HA10EJCHM50546 अन्तर्गत धारा- 35/106 B.N.S.S.
5- हीरो स्पलैण्डर प्लस मो0सा0 रंग काला इसका चेसिस नं0-MBLHAW111LHM00908 व इंजन नं0-HA11EVLHLD5739 अन्तर्गत धारा 35/106 B.N.S.S.
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा थानाध्यक्ष सिडकुल
2- अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी,
3- अ0उ0नि0 संजय चौहान,
4- हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक,
5- हेड कांस्टेबल संजय सिंह,
6- कांस्टेबल रोहित कुमार,
7- कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर,
8- कांस्टेबल अरविन्द कुमार
9- कांस्टेबल मुकेश कुमार,
एसएसपी हरिद्वार की सख्ती का दिखा असर, सलाखों के पीछे वाहन चोर। सिलसिलेवार दोपहिया वाहन चोरियों पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन हरिद्वार पुलिस के क्राइम ग्राफ’ के जाल में फंसे वाहन चोर। 02 दुपहिया वाहन चोर दबोचे, चोरी के 05 दुपहिया वाहन बरामद।
