ग्राम कटारपुर में गौ रक्षा बलिदान दिवस हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

 ग्राम कटारपुर में गौ रक्षा बलिदान दिवस हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौ रक्षा स्मारक समिति कटारपुर के अध्यक्ष अनिल चौहान ने की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चंद्रशेखर (प्रशिक्षण प्रमुख दीनदयाल को विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र मथुरा )और अति विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार (विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार) रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश चौहान और धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया गौ रक्षा स्मारक कटारपुर पर सुबह हवन यज्ञ कर क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति की कामना की गई। और हिंदू सम्मेलन का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कटारपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रजनन कर किया गया। इस अवसर पर आदर्श बल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जाट विद्या देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज कतरपुर और स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह चौहान जूनियर हाई स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सनातन धर्म एक परंपरा है। जिसके अंदर सभी पंथ समाहित है। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर जो भी व्यक्ति पैदा हुए हैं। वह सभी हिंदू है, सनातनी है। और हिंदू ही ऐसा धर्म है। जो सभी धर्म को अपने अंदर समाहित रखता है। और भारत ऐसा देश है। जहां पर सभी धर्म सुरक्षित है। उन्होंने पारसी धर्म का उदाहरण देते हुए कहा कि पारसी लोग बहुत कम संख्या में बचे हुए हैं

 लेकिन वह भारत के अंदर ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति प्राचीन संस्कृति है और हमें अपनी संस्कृति को  संरक्षित करना है। उन्होंने गौ रक्षा के लिए बलिदान हुए शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कटारपुर एक ऐसा तीर्थ है। जहां पर लोगों ने गाय की रक्षा करते हुए लोगों अपने आप को बलिदान कर दिया और अंग्रेज शासन द्वारा चार लोगों को फांसी दी गई।और 125 लोगों को  काले पानी की सजा दी गई। हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। इस अवसर पर परम पूज्य संत राहुल ध्यानी  ने कहा कि आज हम सब का यह कर्तव्य है कि हम गायों का हर घर में पालन पोषण करें और उनका संवर्धन करें। आज हम खानपान में पाश्चात्य  भोजन का प्रयोग करते हैं। जिससे हमारा स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। और हम बीमार हो रहे हैं। उन्होंने देसी गाय का घी और दूध सेवन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हम चॉकलेट जैसी चीजों को प्रमुखता देते हैं। जबकि हमारे यहां 56 भोग जैसे व्यंजन प्राचीन काल से ही उपलब्ध है। इस अवसर पर राकेश कुमार  विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रत्येक खंड में किया जा रहा है। इसी कड़ी में फेरूपुर मंडल का कार्यक्रम कटारपुर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अनुरोध किया कि हिंदू संस्कृति और  विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको तत्पर  रहना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया उन्होंने कहा कि आज हमें पर्यावरण संरक्षण करने की आवश्यकता है। आज हमारा पर्यावरण है , असंतुलित हो रहा है और कृषि में बढ़ते हुए रासायनिक पदार्थों के कारण बीमारियां बढ़ रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संघ की शाखों से जोड़ने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर खंड कारवां अंकुर कुमार, विशेष शर्मा ,दिनेश चौहान, अभिषेक चौहान ,मयंक कुमार, श्याम सिंह आर्य, विवेक चौहान, सोहनवीर पाल, चीनू चौधरी, पंकज सैनी ,हिमांशु सैनी, जिवेन्द्र तोमर संदीप यादव, प्रधान राजेश वर्मा ,रवीश गोरियां, रविंद्र कुमार, सचिन प्रधान, सुधीर चौहान, यशपाल आर्य, कुसुम राज, चंद्रशेखर, डॉक्टर श्याम सिंह आर्य, नक्कल सिंह आर्य, नरेश कश्यप , नवनीत शर्मा, आनंद प्रजापति ,सचिन प्रधान, संदीप भगत ,अनुज पाल, सुखदेव प्रधान, रामपाल प्रधान ,राकेश सैनी ,कार्तिक दिवाकर ,कुंवरपाल,  वरुण चौहान, सहित अन्य को गौ भक्त और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।