वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों का यतीश्वरानंद ने किया स्वागत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्रम पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों का यतीश्वरानंद ने किया स्वागत

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्रम पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भारतीय शूटिंग बॉल टीम में वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर सूरज चौधरी एवं नवनीत कुमार को उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमारे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वस्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए आशीर्वाद दिया।

भारतीय टीम ने शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 1 से 3 फरवरी तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई थी। रविवार को गाजीवाली आर्यनगर आश्रम में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सूरज चौधरी और नवनीत कुमार पहुंचे। खिलाड़ी सूरज चौधरी गांव बेलडी और नवनीत कुमार शेरपुर खेलमऊ निवासी है। आश्रम पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल गुलदस्ते एवं मेडल पहनाकर दोनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में पदक जीतकर न केवल पूरे भारत में बल्कि देवभूमि उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य और आने वाली प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता के लिए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही खेल और खिलाड़ियों के लिए योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कराकर बड़ा संदेश दिया था। उन्होंने हर गांव, शहर, जिला स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान, तमाम छात्रवृत्तियों की शुरूआत करके खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।