मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुम्भ 2025 व 2026 को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम को घोषित कर दिए गए।  प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुम्भ 2025 व 2026 को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम को घोषित कर दिए गए।

 प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार जनपद के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं जिनमें लंबीकूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, 60 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि खेल महाकुम्भ के माध्यम से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा रहा है  तथा खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।