झबरेड़ा के हरजोली झोझा में राज्य मंत्री ने किया सड़क का उदघाटन, सैंकड़ो लोगों ने फूल मालाओं और ढ़ोल नगाड़ों से किया स्वागत

झबरेड़ा के हरजोली झोझा में राज्य मंत्री ने किया सड़क का उदघाटन, सैंकड़ो लोगों ने फूल मालाओं और ढ़ोल नगाड़ों से किया स्वागत।

विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के अकबरपुर झोझा गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस सड़क के निर्माण से जहाँ ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी वहीं  अरबी मदरसे की छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। इस इंटरलौकिंग सड़क का उदघाटन करने से पहले राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का सैंकड़ो ग्रामीणों द्वारा पगड़ी और फूल मालाओं  से जोरदार स्वागत किया गया।  इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहर से लेकर गांव गांव के विकास को लेकर बेहद गंभीर है गौरतलब है कि पिछले दिनों कीचड़ होने के चलते अरबी मदरसे में जाने वाले बच्चों को इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा आज लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क का राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल द्वारा सड़क का उद्घाटन कराया गया। 

इस दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह था। इस मौके पर कारी मेहताब कारी मुराद भूट्टू प्रधान इकराम प्रधान,तालिब,जमशेद, रहमान, जाबिर राशन डीलर,हाजी जमशेद,हाजी रियासत,डॉक्टर गयूर आदि सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद