हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर चोर रानीमाजरा गांव से ट्रैक्टर ट्राली चोरी की वारदात को दिया था अंजाम। चोरी की ट्रेक्टर ट्रॉली बरामद

हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर चोर

रानीमाजरा गांव से ट्रैक्टर ट्राली चोरी की वारदात को दिया था अंजाम। चोरी की ट्रेक्टर ट्रॉली बरामद

 वादी रौनक वालिया पुत्र मुनीष पाल निवासी ग्राम रानीमाजरा थाना पथरी हरिद्वार द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने के संबंध में थाना पथरी पर तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0 अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों की तलाश एवं चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

 मुखबिर की सूचना पर बंसल स्टोन क्रैशर के सामने से 02 आरोपियों को चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दबोचा गया।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) BNS की वृद्धी की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- अर्जुन पुत्र टूल्ली निवासी ग्राम रानीमाजरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

2- अनुज पुत्र मनीष निवासी ग्राम रानीमाजरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

बरामदगी

01 अदद चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 महेंद्र पुंडीर 

2- कानि0 मुकेश चौहान

3- कानि0 नरेश बहुगुणा

4- कानि0 सुरेश रावत

5- कानि0 सोहन राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद