जीआरपी हरिद्वार एसएसपी अरुणा भारती के नेतृत्व में पुलिस का शानदार खुलासा। ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिरों को जीआरपी हरिद्वार ने भेजा जेल।

जीआरपी हरिद्वार एसएसपी अरुणा भारती के नेतृत्व में पुलिस का शानदार खुलासा।

ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिरों को जीआरपी हरिद्वार ने भेजा जेल।

दो शातिर करते थे ट्रेनों से मोबाइल चोरी, तीसरा खोलता था मोबाइल लॉक बनाता था नया पिन,  ATM से निकालते थे पैसे उड़ाते थे मौज, जीआरपी हरिद्वार ने भेजा जेल।

एक शातिर अंश शर्मा पहले जीआरपी हरिद्वार से गैंगस्टर में जा चुका जेल।

हम ऐसे और भी लोगों को चिन्हित कर रहे हैं जो चलती ट्रेनों में चोरी करते हैं जीआरपी कप्तान अरुणा भारती।

जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के कुशल नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा ट्रेनो॑ में चोरी करने वाले शातिर चोरोऺ॑ को पकड़कर शानदार खुलासा किया है।

अभियुक्त इतने शातिर थे कि जरा सी देर में मोबाइल, लेडीस पर्स, जेंट्स पर्स इत्यादि चोरी कर लेते थे और मोबाइल को अपने तीसरे साथी के पास ले जाकर मोबाइल का लॉक तोड़कर एवं नया पिन कोड बनाकर एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। पकड़ा गया अभियुक्त अंश शर्मा वर्ष 2024 में मोतीचूर के पास ट्रेन डकैती के मामले में भी जेल गया था।

 25 जनवरी 2026 को अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन जम्मू से ऋषिकेश की यात्रा के दौरान ट्रेन संख्या 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस के कोच संख्या s9 से वादी श्री पीयूष चंद्रकांत मोदी पुत्र चंद्रकांत भुखनदास मोदी निवासी घी कान्टा रोड, हरिपुरा सूरत-3 गुजरात की लिखित शिकायत कि ट्रेन के रेलवे स्टेशन हरिद्वार से सुबह लगभग 7:15 बजे चलने पर वादी की पत्नी का लेडिस पर्स जिसमें दो फोन एप्पल आईफोन (पत्नी का) व वीवो (स्वयं का) एवं एप्पल एयरपॉड, ₹20000 नकद, जेंट्स पर्स जिसमें चार डेबिट कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, डीएल, आरसी रखे थे को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध मे थाना जीआरपी देहरादून में जीरो एफआईआर दर्ज होकर नियमानुसार दिनांक 29/01/26 को थाना जीआरपी हरिद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 धारा 305 (b) दर्ज किया गया।

ऐसे पकड़े गए शातिर

दोनों शातिर अभियुक्तगण अंश शर्मा एवं बलदेव सिंह रावत बेहद शातिर है जो मोबाइल चोरी करने के बाद मात्र कुछ घंटे में एटीएम व यूपीआई के माध्यम से पैसा निकाल कर मोबाइल को 1000  से ₹1500 में राह चलते लोगों को बेच देते थे। दिनांक 25 जनवरी को चोरी हुए मोबाइल से इन दोनों शातिरों द्वारा देहरादून राजपुर रोड स्थित एटीएम से दो बार में ₹1000 निकाले। जिसमें इन दोनों के धुंधले चेहरे आ गए। मझे हुए विवेचक सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा बैंक से संपर्क कर संबंधित एटीएम से फुटेज प्राप्त किए गए जिनको देखकर स्पष्ट हुआ कि ये दोनों शातिर थाना जीआरपी हरिद्वार से पहले भी जेल जा चुके हैं। दोनों शातिर चोरों की दिन रात तलाश करते हुए थाना जीआरपी हरिद्वार द्वारा दोनों शातिर चोरों को देहरादून से गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा अपने तीसरे साथी दीपक सेमवाल जो लॉक तोड़ता था एवं नए यूपीआई पिन का नंबर बताता था, के घर से चोरी हुआ एप्पल आईफोन एवं एयरपॉड को बरामद करवाया गया। तीनों अभियुक्तगणों को हरिद्वार लाकर न्यायालय के आदेश में 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया। टेक्निकल तरीके से अभियुक्तों को पकड़ने पर कप्तान अरुणा भारती द्वारा विवेचक प्रमोद कुमार एवं पूरी थाना जीआरपी हरिद्वार टीम को शाबाशी दी है।

दो करते थे चोरी तीसरा खोलता था लॉक

उपरोक्त घटना में पकड़े गए 2 शातिर अंश शर्मा मुरादाबाद एवं बलदेव सिंह रावत टिहरी गढ़वाल, चलती ट्रेन में लोगों के मोबाइल, पर्स, हैंडबैग्स इत्यादि चोरी करने में एक्सपर्ट हैं। यह दोनों शातिर ट्रेन में लोगों के मोबाइल चोरी करके देहरादून में रहने वाले अपने तीसरे साथी दीपक सेमवाल से अक्सर देहरादून घंटाघर के आसपास मिलते थे जो मोबाइल के लॉक तोड़कर और यूपीआई का नया पिन बनाकर इन दोनों को एटीएम से पैसा निकालकर लाने को बोलता था। जिस पैसों से ये लोग ऐश करते थे। ट्रेन में चोरी करने वाले दोनों शातिरों द्वारा बताया गया कि लोग अक्सर ट्रेन में सफर के दौरान आपस में बातों में लग जाते हैं और अपने सामान का ध्यान नहीं रखते, हरिद्वार में ट्रेन भी काफी देर तक खड़ी रहती है और लोग कुछ सामान इत्यादि लेने प्लेटफार्म पर उतर जाते हैं और सामान लेने के बाद भी काफी देर तक बाहर ही खड़े रहते हैं यात्रियों की इसी लापरवाही के कारण हमको यहां चोरी करने में काफी आसानी रहती है लेकिन तेजतर्रार जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा हमको पकड़ा गया है।

उपरोक्त अभियोग में धारा की बढ़ोत्तरी करने के पश्चात धारा-305(बी), 317(2), 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार किये गये, तीनो अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

अभियुक्तगण 

1- बलदेव सिंह रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत निवासी ग्राम झिवाली थाना लम्बगांव टिहरी गढ़वाल, 7th पास

2- अंश शर्मा पुत्र धीरेन्द्र शर्मा निवासी मानसरोवर कालोनी मुरादाबाद थाना मझौला जिला मुरादाबाद उ0प्र0, नवी॑ क्लास पास

3- दीपक सेमवाल पुत्र श्री विरेन्द्र दत्त सेमवाल निवासी ग्राम अंजनीसैन पट्टी जाखणीधार जिला टिहरी गढ़वाल, 12th पास।

बरामद

चोरी हुआ मोबाइल फोन एप्पल व एक जोड़ी इयरबड्स

पुलिस टीम

1-उ0नि0 प्रमोद कुमार 

2-अ0उ0नि0 श्यामदास 

3-कान्स जाहुल हसन 

4-कान्स ईश्वर नेगी 

5-कान्स दीपक चौधरी SOG GRP

6- कान्स मनोज कुमार SOG जीआरपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।