सचिव आवास पहुंचे हरिद्वार किया अतिथि गृह का निरीक्षण लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

सचिव आवास पहुंचे हरिद्वार किया अतिथि गृह का निरीक्षण लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य संपत्ति विभाग के सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज हरिद्वार स्थित अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह, मायापुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव आवास ने अतिथि गृह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए विभिन्न आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि भवन की छत से पानी टपकने की समस्या है,जिन कमरों में पानी टपकने एवं सीलन का समस्या है उन कमरों को त्वरित निराकरण हेतु मरम्मत कार्य जल्द प्रारंभ करने निर्देश पीडब्लूडी के अधिकारियों को दिए साथ ही विद्युत व्यवस्था में आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

 उन्होंने अतिथि गृह में मौजूद पुराने एवं अनुपयोगी फर्नीचर को नियमानुसार ऑक्शन (नीलामी) प्रक्रिया के माध्यम से हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि परिसर को सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप बनाया जा सके।

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए अतिथि गृहों की सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है, जिससे आने वाले अतिथियों एवं अधिकारियों को उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस दौरान उन्होंने रूम, डोरमेट्री,पार्किंग डाइनिंग हॉल, किचेन,मीटिंग हॉल एवं वीआईपी रूम का भी निरीक्षण किया।

 इस अवसर पर अपर सचिव राज्य संपति लक्ष्मण सिंह,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक खंड पंकज नयाल, व्यवस्था अधिकारी राज्य अतिथि गृह गिरधर प्रसाद बहुगुणा,वरिष्ठ सहायक संजय कुमार सिंह,अनिल सती सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।