बहादराबाद पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता चैकिंग के दौरान आरोपी को चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल व अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार।

बहादराबाद पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

चैकिंग के दौरान आरोपी को चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल व अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार।

कंट्रोल रूम द्वारा थाना श्यामपुर क्षेत्र से उक्त मो0सा0 चोरी होने की सूचना हुई थी फ्लैश।

बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे था आरोपी।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

उक्त निर्देशों के पालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा रात्रि में कोतवाली बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिंग अभियान चलाया गया। 

चैकिंग के दौरान वायलेंस सेट के माध्यम से थाना श्यामपुर क्षेत्र से एक स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 चोरी होने की सूचना भी फ्लैश हुई थी, बहादराबाद पुलिस द्वारा पथरी रोह पुल चेकपोस्ट के पास चलाए गए संघन चैकिंग अभियान के दौरान  बहादराबाद की तरफ से आती हुई एक संदिग्ध बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार को रोका गया, जिसके चेसिस नंबर के माध्यम से जानकारी किये जाने पर उक्त मोटरसाइकिल का नंबर UK18P5914 ज्ञात हुआ। 

 जो कि कुछ समय पूर्व ही थाना श्यामपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी और जिसके संबंध में कंट्रोल रूम द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था, पकड़े गए मोटरसाइकिल सवार द्वारा भी सख्ती से पूछताछ में मोटरसाइकिल को थाना श्यामपुर क्षेत्र से ही चोरी किया जाना बताया गया। 

पकड़े गए व्यक्ति द्वारा स्वयं का नाम सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष  बताया गया जिसके पास से तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा 312 बोर भी बरामद हुआ। 

 आरोपी सोनू उपरोक्त से बरामद चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के संबंध में थाना श्यामपुर पर मु॰अ॰सं॰ 19/2026 पंजीकृत है।

 आरोपी किसी बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने के उपरांत बहादराबाद क्षेत्र में घूम रहा था। बाद 

गिरफ्तार अभियुक्त

01.सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उ0प्र0। 

बरामदगी

 01 एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संबंधित मु॰अ॰थाना श्यामपुर

2- एक अदद तमंचा 312 बोर 

 पुलिस टीम

01. व0उप0नि0 नितिन बिष्ट 

02. उ0नि0 अमित नौटियाल 

03. का0 प्रीतम तोमर

 04. कां0 बलवंत

05. पीआरडी अमजद मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।