हरिद्वार पुलिस द्वारा पतंजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास से कॉपर केवल चोरी करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से शत प्रतिशत माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामद।

हरिद्वार पुलिस द्वारा पतंजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास से कॉपर केवल चोरी करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से शत प्रतिशत माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामद।

दिनेश जोशी पुत्र  प्रेमचंद जोशी निवासी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि पतंजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास स्थित प्लॉट में रखी लगभग 35 मीटर तांबे की केबल तार को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। वादी दिनेश जोशी की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया। 

उक्त चोरी की वारदात के खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि को दौराने चैकिंग आरोपी अमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम बेलड़ी सल्फर थाना कोतवाली रुड़की, हाल पता पथरी बंगला थाना पथरी जिला हरिद्वार को शत प्रतिशत चोरी माल लगभग पैंतीस मीटर कॉपर केबल वजन लगभग 100 KG)व घटना में प्रयुक्त मो०सा० सहित पकडा गया। 

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों अमित व अर्जुन के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया गया है।घटना में संलिप्त शेष अरोपियों की तलाश जारी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01.अमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम बेलड़ी सल्फर थाना कोतवाली रुड़की, हाल पता पथरी बंगला थाना पथरी जिला हरिद्वार। 

बरामदगी

 लगभग 35 मीटर कॉपर केबल (100 KG)

 पुलिस टीम

01. उ0नि0 अमित नौटियाल 

02. का0 शाह आलम

 03. होमगार्ड अरविंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद