वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चलाया अभियान। उक्त क्रम में शंकराचार्य चौक पर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बाँटे गए हेलमेट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चलाया अभियान।

उक्त क्रम में शंकराचार्य चौक पर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बाँटे गए हेलमेट।

दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य, लोगों को किया जागरूक।

सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोट मृत्यु का बन रही है मुख्य कारण।

आगे भी हरिद्वार पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा माह” के समापन अवसर पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा शंकराचार्य चौक, हरिद्वार पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव के नेतृत्व तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात वीपेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोटें गंभीर एवं प्राणघातक सिद्ध हो सकती हैं, जिनसे बचाव हेतु गुणवत्तायुक्त हेलमेट का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत नियमों का पालन करने वाले तथा बिना हेलमेट पाए गए कुछ दुपहिया वाहन चालकों को मौके पर ही हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही सभी को यह संदेश दिया गया कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें तथा अपने परिवारजनों और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अभियान के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया

• दुपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य।

• निर्धारित गति सीमा का पालन।

• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना।

• शराब पीकर वाहन न चलाना।

• यातायात संकेतों एवं नियमों का पूर्ण पालन करना।

उक्त कार्यक्रम The National Helping Hand एवं हरिद्वार यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक सहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस निरीक्षक हितेश कुमार, संदीप सिंह नेगी, हरिद्वार यातायात पुलिस टीम तथा द नेशनल हेल्पिंग हैंड के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

हरिद्वार यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

सड़क पर सतर्कता ही जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।