अहमदाबाद (गुजरात) से किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस टीम द्वारा अपह्रता को भी अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद किया गया।

अहमदाबाद (गुजरात) से किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम द्वारा अपह्रता को भी अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद किया गया।

वादी निवासी थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला व अन्य आरोपी द्वारा वादी की नाबालिग बहन (उम्र 15 वर्ष) को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।

तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पर मु0अ0 पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अपह्रता एवं आरोपी को मीना कम्पनी, चंदोडर, जनपद अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद कर किया गया।

विवेचना के उपरांत मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

दिलनवाज पुत्र इरफान, निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार,

पुलिस टीम

1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह

2. का0 विक्रम

3. का0 दिलीप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।