नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में जनपद पुलिस का पहला बड़ा खुलासा। गुमशुदगी निकली हत्या, हरिद्वार पुलिस ने कत्ल के आरोप में दंपत्ति सहित तीन धरे। महंत गुमशुदगी प्रकरण का अनावरण, मानसिक/वित्तीय परेशानी के फलस्वरुप दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम। कुल्हाड़ी के वार से किया कत्ल, मुख्य आरोपी ने अपने भाई की मदद से शव नदी में बहाया।

नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में जनपद पुलिस का पहला बड़ा खुलासा।

गुमशुदगी निकली हत्या, हरिद्वार पुलिस ने कत्ल के आरोप में दंपत्ति सहित तीन धरे।

महंत गुमशुदगी प्रकरण का अनावरण, मानसिक/वित्तीय परेशानी के फलस्वरुप दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम।

कुल्हाड़ी के वार से किया कत्ल, मुख्य आरोपी ने अपने भाई की मदद से शव नदी में बहाया।

हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने मृतक का शव व कुल्हाड़ी की बरामद।

10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिह ने कोतवाली भगवानपुर में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रविदास आश्रम में निवासरत महात्मा बृजेश दास बिना बताये कहीं चले गए हैं और तब से उनका कोई अता-पता नही है। प्रार्थनापत्र के आधार पर कोतवाली भगवानपुर पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई। 

गुमशुदा बृजेशदास की तलाश में जुटी थाना भगवानपुर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम ने विभिन्न सुरागों के आधार पर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि गुमशुदा बृजेश दास बागपत निवासी एक महिला के संपर्क में था तथा अंतिम बार भी उक्त महिला से ही मोबाइल नंबर के जरिए बात हुई थी।।

सामने आयी जानकारी के मुताबिक जब पुलिस टीम ने उक्त महिला व उसके पति से गंभीरता से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि पुराना परिचित होने व रिश्तेदारी में आने के चलते गुमशुदा बृजेश दास का अक्सर उसके घर पर आना जाना था। इस बीच बृजेश द्वारा अक्सर मानसिक व वित्तीय तौर पर परेशान किए जाने व अनावश्यक दबाव डालने पर महिला ने कॉल कर बृजेश दास को अपने घर पर बुलाया जहां योजना के मुताबिक घर पहुंचे महिला के पति ने कुल्हाडी से वार कर बृजेश दास की हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपी और उसके भाई ने रात के अंधेरे में शव और मोटर साईकिल कृष्णा नदी में बहा दिए।

कत्ल की इस वारदात को छिपाने के लिए हत्यारोपियों ने मृतक का मोबाईल फोन, बिस्तर पर लगी चादर, गद्दा, मृतक के कुछ कपड़े व शव लपेटने के लिए इस्तेमाल की गई चादर को आग लगाकर नष्ट करने का भी प्रयास किया।   

हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने नदी के किनारे से गुमशुदा महंत बृजेश दास का शव बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने भूसे के ढ़ेर मे छिपाकर रखी गयी कुल्हाड़ी, मृतक के मोबाइल के अधजले पार्टस/बैटरी, मृतक के जलाये कपडों की राख आदि बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त

1- संजीव पुत्र स्व0 रामपाल निवासी ग्राम गांगनौली थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0

2- महिला पत्नी संजीव निवासी उपरोक्त

3- जोगेन्द्र पुत्र स्व0 रामपाल वर्तमान निवासी सोनीपत हरियाणा

बरामदगी

1. हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी 

2. मृतक के मोबाइल के अधजले पार्टस व बैटरी

3. फर्श खूनालूदा व सादा

4. मृतक के जलाये कपडों की राख

पुलिस टीम 

1- प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण 

2- उ0नि0 नीरज रावत  

3- उ0नि0 बालाराम जोशी 

4- अ0उ0नि0 मनोज कुमार 

5- कानि0 संजीव यादव  

6- का0 उवैदउल्लाह 

7- का0 संजय पवांर  

8- म0कनि0 अनुपमा  

9- का0 महिपाल (C.I.U. रूडकी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।