ऑल्टो कार में अचानक आग लगने की सूचना  पर फ़ायर स्टेशन रुड़की की त्वरित कार्रवाई। तत्काल दो मोटर फायर इंजन घटनास्थल के लिए भेजे आग पर पाया काबू।

ऑल्टो कार में अचानक आग लगने की सूचना  पर फ़ायर स्टेशन रुड़की की त्वरित कार्रवाई।

तत्काल दो मोटर फायर इंजन घटनास्थल के लिए भेजे आग पर पाया काबू।

कार में लगी आग की सूचना पर पुलिस द्वारा रुड़की-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, निकट Pacific Hotel, थाना मंगलौर पर पहुंचकर कार में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

अग्निशमन टीम की तत्परता से वाहन के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

आग से कार के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन तथा वाहन में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई।

कार स्वामी संजय पुत्र इलम सिंह, निवासी रंधेड़ी, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (उ0प्र0), अपनी कार संख्या UP/11/B/4265 (मॉडल वर्ष 2008) से मंगलौर से रुड़की शादी समारोह में जा रहे थे। वाहन से धुआं निकलता देख उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे रोककर नीचे उतर गए। थोड़ी ही देर में वाहन ने आग पकड़ ली।

मौके पर कोतवाली मंगलौर पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

टीम

1. लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा

2. चालक नरेंद्र सिंह तोमर

3. चालक मोहन सिंह नेगी

4. फायरमैन राजेंद्र सिंह बिष्ट

5. फायरमैन हरिश्चंद्र राणा

6. फायरमैन दिनेश चौहान

7. फायरमैन सुनील सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।