एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का नशे के विरुध्द कमरतोडू अभियान जारी। थाना पथरी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कैप्सूलों की बड़ी खेप के साथ 01 नशा तस्कर आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का नशे के विरुध्द कमरतोडू अभियान जारी।

थाना पथरी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कैप्सूलों की बड़ी खेप के साथ 01 नशा तस्कर आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

चैकिंग के दौरान 1200 TRAMADOL कैप्सूल बरामद।

कहाँ से लाया था नशे की इतनी बड़ी खेप पुलिस कर रही गहन पूछताछ।

नशे की जड़ तक पहुँचना पुलिस की प्राथमिकता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पथरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

रात्रि चैकिंग के दौरान पथरी पुलिस टीम द्वारा फेरुपुर से बदरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान संदिग्ध के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा 83/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

पूछताछ में आरोपी द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त
प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम इक्कड़ कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
उम्र 38 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।