गंग नहर में गिरी कार, रुड़की के दो युवकों की जीवन लीला समाप्त

गंग नहर में गिरी कार, रुड़की के दो युवकों की जीवन लीला समाप्त

रुड़की। मंगलौर मोड़ पर स्टील फैक्ट्री के पास गंग नहर पटरी किनारे शनिवार प्रातः एक सफेद रंग की कार क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली। कार का आधा हिस्सा नहर में डूबा हुआ था, जबकि शेष भाग झाड़ियों में फंसा हुआ था। वाहन के भीतर दो युवक मृत अवस्था में पाए गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर सुबह करीब 7:45 बजे चेतक मोबाइल के कांस्टेबल दिनेश चौहान मौके पर पहुंचे। बताया गया कि कार (संख्या UK 17W 8001) दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी है और उसमें दो व्यक्ति मृत हैं। सुबह 8:03 बजे डायल 112 पर भी दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश डिमरी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। दोनों मृतकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में भिजवाया गया तथा शिनाख्त के लिए सीसीआर/डीसीआर को अवगत कराया गया।

कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर, रुड़की ने एक मृतक की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की। वहीं विकास त्यागी पुत्र ब्रजभूषण त्यागी निवासी गली नंबर 10, राजेंद्र नगर, रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) के रूप में की।

पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक राकेश डिमरी व कांस्टेबल पुनीत को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोस्टमार्टम एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु मोर्चरी भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।