कोतवाली मंगलौर शराब की तलाश में दोस्ती, पैसों के लालच में हत्या।

कोतवाली मंगलौर शराब की तलाश में दोस्ती, पैसों के लालच में हत्या।

नहर पटरी पीर मंगलौर के पास हुए ब्लाइंड़ मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा।

पत्रकार वार्ता के दौरान कप्तान नवनीत सिंह ने किया प्रकरण का राजफाश़।

छपार निवासी शख्स गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पत्थर व लूटी गई नगदी बरामद।

मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए तो शव के सिर पर गहरे घाव व पत्थर से कुचले जाने की चोट दिखी। शव की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रुप मे हुई । मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर पर मु0अ0 पजीकृत किया गया। 

हत्या के इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा गठित की गई कोतवाली मंगलौर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने प्रकरण के सबूत जुटाकर हत्यारोपी की तलाश शुरु की तथा फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल के आसपास से वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रहित किए। 

घटनास्थल के आसपास संदिग्ध आवाजाही टटोलने पर पुलिस टीम को घटना वाले दिन की सुबह मृतक व एक अन्य अज्ञात मोटर साइकिल से घटनास्थल की ओर जाते दिखे। मैनुअली अज्ञात शख्स की तलाश करते हुए देवबन्द तिराहे के पास पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध हुलिए से मिलते जुलते एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत मे  लिया।

पुलिस का दांव उस समय सफल हुआ जब हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने हत्या की वारदात कबूलते हुए बताया कि वह सराय ज्वालापुर स्थित किराये के मकान में रहता है। 17 फरवरी को अपने घऱ मु0 नगर जाने के लिए रुड़की में इंतजार करने के दौरान जब उसका शराब पीने का मन हुआ तो वह बस अड्डे के पास ही देशी शराब के ठेके पर चला गया। इस दौरान मृतक भी शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचा लेकिन ठेका बंद होने व कोई जवाब न मिलने की वजह से मौके पर हुई जान पहचान के बाद दोनों मृतक की मोटर साइकिल से रामपुर चुंगी शराब के ठेके पर पहुंचे और शराब खरीदी।

इसके बाद दोनों नहर पटरी से मंगलौर की तरफ पीर के पास बाग में गई और शराब पीने लगे। बातचीत के दौरान जब हत्यारोपी को पता चला कि मृतक  प्रदीप के पास पैसे रखे हुए हैं तो पैसे की तंगी और लालच मे आकर उसने नशे में धुत प्रदीप को पहले गला दबाकर नीचे गिराया और फिर पास मे रखे पत्थर से सिर पर वार कर प्रदीप की हत्या कर दी। आरोपी इसके बाद मृतक की जेब से मिले 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। 

हत्यारोपी के इकबालिया बयान के आधार पर पुलिस टीम ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर छिपाये गये खून से सने कपडे (हत्या के दौरान पहनी हुई जैकेट) व लूटी गई धनराशी 20 हजार रुपये बरामद किये। विधिक कार्यवाही जारी है।  

गिरफ्तार अभियुक्त

विनायक त्यागी पुत्र विजेन्द्र त्यागी निवासी बरला थाना छपार जिला मु0 नगर हाल पता ग्राम सराय ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र-26 वर्ष 

बरामदगी

1. हत्या में प्रयुक्त पत्थर 

2. लूटी गयी धनराशी 20 हजार रुपये 

3. हत्यारोपी की खून से सनी जैकेट  

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह 

2. व0उ0नि0 मनोज गैरोला 

3. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट 

4. उ0नि0 अशोक सिरसवाल

5. अ0उ0नि0 श्यामबाबू 

6. है0का0 माजिद खान 

7. है0का0 अमित शर्मा

सीआईयू टीम

1. उ0नि0 संजय पुनिया 

2. अ0उ0नि0 अश्वनी यादव 

3. है0का0 मनमोहन भण्डारी 

4. का0 महिपाल तोमर 

5. का0 राहुल 

6. का0 अजय काला 

7. का0 उबैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।