सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित किये

सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित किये

 मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के विभिन्न घटकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बहादराबाद विकासखंड के श्रद्धा सीएलएफ के अंतर्गत कार्यरत पशु सखियों को मोबाइल फोन यवितरित किए गए। इस अवसर पर पशु सखियों को निर्देशित किया गया कि वे पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से कार्य सुनिश्चित करें, जिससे पशुपालन गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परियोजना के समस्त कंपोनेंट्स पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कुछ घटकों में अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित विकासखंड स्तरीय स्टाफ को चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि कार्यों की प्रगति में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में परियोजना निदेशक / सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सक्सेना सहित समस्त सहायक प्रबंधक एवं विकासखंड स्तरीय स्टाफ उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण आजीविका संवर्धन को और अधिक सशक्त बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।