विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही। डाटा क्लर्क को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही। डाटा क्लर्क को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

हरिद्वार। जीएसटी कार्यालय में कार्यरत डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल (उपनल कर्मी) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान को दी तहरीर में बताया कि उसकी हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। जीएसटी लागू होने से पूर्व वर्ष 2017 के अंतिम तीन माह के वैट टैक्स के निपटान के संबंध में विभाग द्वारा 1 लाख 76 हजार रुपये की देयता बताई गई थी। इस प्रकरण को निपटाने के एवज में जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल ने कथित तौर पर 1 लाख 20 हजार रुपये नगद की मांग की और राशि किस्तों में देने को कहा।

शिकायत की जांच के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जाल बिछाया। योजना के अनुसार आज सहायक आयुक्त राज्य कर, खंड 3, हरिद्वार कार्यालय के पास प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान प्रमोद सेमवाल पुत्र शिव शरण सेमवाल, निवासी सिद्धार्थ एन्क्लेव, द्वारिका विहार, निकट फुटबॉल ग्राउंड,जगजीतपुर,कनखल,हरिद्वार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह पिछले 18 वर्षों से उपनल के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3, हरिद्वार कार्यालय में कार्यरत था। सतर्कता अधिष्ठान द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।