छः टायरा ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा। ट्रक बरामद कर पुलिस ने मंगलौर निवासी आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

छः टायरा ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा।

ट्रक बरामद कर पुलिस ने मंगलौर निवासी आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

ट्रक कटवाने के प्लान के अस्पष्ट तथ्य आए सामने।

आरोपी निकला मैकेनिक, जीपीएस डिवाइस हटाने की भी की कोशिश।

भगवानपुर। पुलिस ने हबीबपुर निवादा निवासी सतीश कुमार ने कोतवाली गंगनहर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका 06 टायरा ट्रक किसी अज्ञात चोर ने रात के समय चोरी कर लिया है।

प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उक्त प्रकरण में मु0अ0 पंजीकृत किया तथा अलग-अलग टीमें गठित कर चुराए गए ट्रक व अज्ञात आरोपित की तलाश शुरु की।

पुलिस टीम ने सालियर अण्डर के पास से चोरी किए गए ट्रक को बरामद करते हुए 01 आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

पूछताछ में सामने आए कि पकड़ा गया संदिग्ध पेशे से मैकेनिक है और ट्रक चोरी करने के बाद उसने ट्रक में लगी जीपीएस डिवाइस हटाने के भी प्रयास किए लेकिन ज्यादा नशे में होने के कारण वह ऐसा नही कर पाया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर आरोपित को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

विजय कुमार पुत्र विपिन कुमार निवासी कुमराड़ी मस्जिद के पास कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार, उम्र- 20 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।