बोर्ड एग्जाम स्कैंडल का खुलासा, 04 युवतियों सहित 07 कथित मुन्ना/मुन्नी धरे। आरोपी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दूसरे परिक्षार्थियों के नाम पर दे रहे थे परीक्षा। G.I.C. सलेमपुर के प्रधानाचार्य की लिखित तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदम।

बोर्ड एग्जाम स्कैंडल का खुलासा, 04 युवतियों सहित 07 कथित मुन्ना/मुन्नी धरे।

आरोपी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दूसरे परिक्षार्थियों के नाम पर दे रहे थे परीक्षा।

G.I.C. सलेमपुर के प्रधानाचार्य की लिखित तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदम।

दूसरे के प्रवेश पत्र पर अपने फोटो चस्पा कर परीक्षा देते हुये पाये गये आरोपी।

राजकीय इण्टर कालेज सलेमपुर (महदूद) के प्रधानाचार्य  सुरेश चन्द्र द्विवेदी द्वारा कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी गई कि राजकीय इण्टर कालेज सलेमपुर में बोर्ड परीक्षाओ के अन्तर्गत दिनांक 24.02.2026 को हिन्दी विषय का पेपर आयोजित किया गया था। परिक्षा के दौरान 04 युवतियां व 03 युवक मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर अपने फोटो चस्पा कर परीक्षा देते हुये पाये गये एवं एक संदिग्ध परीक्षा केन्द्र से फरार हो गया। प्रधानाचार्य की तहरीर एवं पर उक्त व्यक्तियो के विरूद्ध तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 318(2),319(2),61(2) बी0एन0एस0 व 3/6 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम*का अभियोग पंजीकृत किया गया।      

उपरोक्त घटना की संवेदनशीलता एवं वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओ के मध्यनजर  उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियोग में नामजद 07 आरोपियो को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्रो को बरामद किया गया है तथा आरोपियो के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। एक अन्य फरार संदिग्ध की तलाश की जा रही है ।”

गिरफ्तार अभियुक्त

 1- गुलफाम पुत्र मौ० युसुफ चमरिया लालढांग हरिद्वार उम्र 21 वर्ष 

 2- कृष्ण पाल पुत्र माम चन्द निवासी रावली महदूद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष 

 3- कैफ पुत्र मौ० जावेद निवासी सुल्तानपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष 

व 04 युवतियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।