एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह का नशे के विरुध्द कमरतोडू अभियान जारी। हरिद्वार पुलिस का लगातार ताबड़ तोड़ में एक्शन। थाना पथरी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कैप्सूलों की बड़ी खेप के साथ 01 नशा तस्कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह का नशे के विरुध्द कमरतोडू अभियान जारी।

हरिद्वार पुलिस का लगातार ताबड़ तोड़ में एक्शन।

थाना पथरी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कैप्सूलों की बड़ी खेप के साथ 01 नशा तस्कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

चैकिंग के दौरान 1200 TRAMADOL कैप्सूल बरामद।

कहाँ से लाया था नशे की इतनी बड़ी खेप पुलिस कर रही गहन पूछताछ।

नशे की जड़ तक पहुँचना पुलिस की प्राथमिकता।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पथरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

रात्रि चैकिंग के दौरान पथरी पुलिस टीम द्वारा फेरुपुर से बदरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान संदिग्ध के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा 83/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। 

पूछताछ में आरोपी द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त

प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम इक्कड़ कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

उम्र 38 वर्ष

बरामदगी 

1. Acetaminophen, Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules – 1200 नग

2. एक अदद स्कूटी

3. एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी

2. ⁠उ0नि0 विपिन कुमार, प्र0 चौ0 फेरुपुर

3. ⁠का0 नरेश बहुगुणा

4. ⁠का0 जयपाल चौहान

5. ⁠का0 रविन्द्र बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।