जिलाधिकारी मयूर दीक्षित देर रात्रि को उप जिला मेला चिकित्सालय एव जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित देर रात्रि को उप जिला मेला चिकित्सालय एव जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा।

जिलधिकारी ने भर्ती मरीजों एव उनके तामीरदारो से चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सकों को चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के दिए निर्देश।

जनपद के चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो एवं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढंग से कर  रहे है कि नहीं इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात्रि को उप जिला मेला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी पहले उप जिला मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों एवं उनके तामीर दरों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की,जिसमें तामीरदारों द्वारा अवगत कराया गया है कि चिकित्सालय में उनका उपचार ठीक ढंग से किया जा रहा है तथा किसी तरह से कोई समस्या नहीं है तथा खाना भी समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई का रही बेड शीट एवं कंबलों की नियमित धुलाई कराई जाए।उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय  में भर्ती मरीजों को साफ स्वच्छ  कम्बल उपलब्ध हो,इसके लिए उन्होंने नये कम्बल खरीदने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिलाधिकारी ने सभी वार्डो का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा जिलाधिकारी ने लेबर रूम का निरीक्षण कर प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं की जानकारी प्राप्त की,जिसमें ड्यूटी और तैनात डॉ शिवंशी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि लेबर रूम में प्रसव हेतु दो महिलाएं भर्ती है,जिनकी स्थिति सामान्य है तथा चिकित्सालय में जिन महिलाओं का प्रसव हुआ है वह 13 महिलाएं भर्ती है।

जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को हिदायत दी है है कि चिकित्सालय में प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को अनावश्यक रूप रेफर न किया जाए तथा चिकित्सालय में आने वाले सभी गर्भवती महिलाओं का ठीक ढंग से उपचार किया जाए। 

 जिलाधिकारी में चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने तथा चिकित्सालय में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हो तथा खराब विद्युत लाइटों को दूरस्त करने एवं समुचित पेयजल व्यवस्था दूरस्त रखने तथा खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए इसके साथ ही चिकित्सालय में जो भी पुराने साइन बोर्ड है उनके जगह नए साइन बोर्ड लगने के निर्देश दिए एवं वेटिंग एरिया में लगे एलईडी टीवी को दूरस्त रखने के निर्देश दिए तथा सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने महिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस वाहन एवं 108 सेवा हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

 इस अवसर पर उप जिला मेला चिकित्सालय प्रमुख अधीक्षक डॉ राजेश गुप्ता, जिला महिला चिकित्सालय प्रमुख अधीक्षक डॉ आर वी सिंह,डॉ संदीप निगम, डॉ एस के सोनी, धीरेन्द्र सिंह ,डॉ आशु,डॉ पूजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।