कोतवाली लक्सर फौरी छापेमारी रही सफल, पुलिस टीम ने 02 गाय सकुशल बचाई। छापेमारी के दौरान डेढ़ कुंतल गौमांस व अन्य पशु अंग भी बरामद।

कोतवाली लक्सर फौरी छापेमारी रही सफल, पुलिस टीम ने 02 गाय सकुशल बचाई।

छापेमारी के दौरान डेढ़ कुंतल गौमांस व अन्य पशु अंग भी बरामद।

मौके से फरार संदिग्धों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी।

गौकशी के लिए तीनों गौवंश को गन्ने के खेत में लेकर पहुंचे थे आरकोतवाली लक्सर पुलिस ने ग्राम रणसुरा के एक घर के पीछे स्थित गन्ने के खेत में छापेमारी की तो गौकशी में जुटे आरोपित वहां से भाग निकले।

पुलिस टीम ने मौके से गौवंशीय पशु के 04 पाये, करीब 150 कि.ग्रा. लाल, गुलाबी व पीले चर्बीदार मांस के टुकड़े, 01 अदद गौवंशीय पशु की खाल, 01 जोड़ी जूते व पेड़ पर रस्सी से बंधे दो गौवंशीय पशु जीवित बरामद हुए।

मांस परीक्षण हेतु बुलाए गए पशुचिकित्साधिकारी ब्लॉक बहादराबाद द्वारा मौके से बरामदा मांस का निरीक्षण कर इसे प्रथमदृष्टतया गौवंशीय पशु का मांस होना बताया जिस पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या 195 /26 अंतर्गत धारा 3,5,11 उत्तराखंड गौ संतान संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत किया गया।

घटनास्थल से बरामद 02 जीवित गौवंशीय पशुओं (गाय) को सकुशल मुक्त करा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गौकशी में लिप्त आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।