पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
लक्सर। खानपुर पुलिस ने एक को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है उसी में आज मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी की एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब निकालकर बेचने के लिए जा रहा है उस सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया टीम के द्वारा मुखबिर की बताई हुई जगह पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम राकेश पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम दल्ला वाला थाना खानपुर बताया उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यालय में पेश किया।
