अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को दी भावभीनी विदाई। 32 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत हुए अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी।

अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को दी भावभीनी विदाई।

32 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत हुए अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी।

अधिवर्षता आयु पुर्ण करने पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को जिला कार्यालय सभागार में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल मालाओं से नेगी का स्वागत किया तथा भावभीनी विदाई दी गई।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर की भगवान से दीर्घ आयु की कामना की। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उन्हें सेवानिवृत्त होने पर शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि नेगी सौम्य एवं सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी है तथा उन्होंने 32 वर्ष की प्रशासनिक सेवा बाखूबी निभाया है तथा  नेगी ने दायित्वों का निर्वाहन बड़ी कुशलता एवं ईमानदारी से किया है तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।उन्होंने उनके सेवानिवृत्त के बाद का समय परिवार संग सुखी जीवन एवं दीर्घ आयु के लिए मां गंगा से प्रार्थना की ।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उन्हें सेवानिवृत्त होने की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि नेगी ने अपने 32 वर्ष की सेवा निर्विघ्न एवं कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन किया है तथा उन्होंने नेगी के सुखी जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान रावत,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नेगी को उनके सेवानिवृत्त की बधाई एवं शुभकामना दी।

कार्यक्रम का संचालन प्रशानिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,जिला खनन अधिकारी काजिम रजा, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।