बहादराबाद। प्रेस क्लब बहादराबाद द्वारा आज गंगा फार्म हाउस में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश रहे। अतिथियों ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। ओर कहा कि होली के पर्व को आपस मे भाईचारे के साथ सभी होली के पर्व को बड़ी खुशी के साथ मनाए।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सनत शर्मा, सचिव प्रमेन्द्र नारायण, बीबी चंदेला, संजय लाम्बा, महिपाल, सुखदेव, अर्जुन नागिन, हितेश चौहान, हितेश कथूरिया, विवेक शर्मा, अंशिका नागयान, पुरुषोत्तम खरौला, आशीष शर्मा सहित अन्य पत्रकार साथी रहे उपस्थित।
कार्यक्रम में भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान, भाजपा नेता चंदन चौहान, सुनित सेन एवं भास्कर चौहान भी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और फूलो की होली खेली ओर सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रेस क्लब बहादराबाद द्वारा आज गंगा फार्म हाउस में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
