गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को सफल बनाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने बनाई कार्ययोजना।

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को सफल बनाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने बनाई कार्ययोजना।

हरिद्वार। 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। उन्होंने हर ग्राम क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आह्वान किया। 

 वेद मंदिर में बैठक लेते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के 4 साल सफलतम पूरे हो गए हैं। इन चार सालों में प्रदेश की जनता के लिए हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियां के साथ ऐतिहासिक फैसलो को बताने का काम होगा। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कार्य योजना बनाई। 

इस मौके पर राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, गढ़वाल संयोजक प्रदीप चौधरी, सुनील सैनी, नाथीराम चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, सत्य कुमार चौधरी, रविंद्र सैनी प्रधान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, कंवरपाल सैनी, पंकज चौधरी, प्रधान हरेंद्र चौधरी, रमेश प्रधान, महक सिंह, राय पाल सिंह, सराय के प्रधान मनीष कुमार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।