एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर होली पर्व पर मुस्तैद रही हरिद्वार पुलिस। खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर होली पर्व पर मुस्तैद रही हरिद्वार पुलिस।

खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान।

आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की सूचना प्राप्त हुई। तुगलपुर स्थित सीएनजी प्लांट से संबंधित दो भारी वाहन, जो सीएनजी गैस से पूर्णतः भरे हुए थे, आपस में जोरदार टक्कर मार बैठे।

टक्कर अत्यंत भीषण थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीएनजी से भरे वाहनों की टक्कर के चलते आग या विस्फोट की आशंका बनी हुई थी तथा दो गैस सिलेंडरों से लगातार गैस का रिसाव हो रहा था।

सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से लगभग 200 मीटर पूर्व गोवर्धनपुर एवं खानपुर की ओर से यातायात पूर्णतः बाधित कराया गया।

फायर ब्रिगेड, आपदा नियंत्रण टीम एवं सीएनजी विशेषज्ञों को तत्काल मौके पर बुलाया गया।घायल चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर चिकित्सालय भिजवाया गया साथ ही गैस रिसाव को नियंत्रित कराया गया।

क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे कराया गया, तत्पश्चात यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी लक्सर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, गोवर्धनपुर चौकी इंचार्ज मय पुलिस बल तथा FSO लक्सर मय टीम स्थिति सामान्य होने तक मौजूद रहे।

स्थानीय जनता द्वारा पुलिस की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।