पुरानी दुश्मनी के चलते ट्रक से कुचलकर की हत्या, जांच में पर्दाफाश। हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में हत्या जैसे जघन्य अपराध पर भगवानपुर पुलिस की त्वरित और सख़्त कार्रवाई। 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी दबोचा, पूछताछ में बतायी मारने की वजह।

पुरानी दुश्मनी के चलते ट्रक से कुचलकर की हत्या, जांच में पर्दाफाश।

हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में हत्या जैसे जघन्य अपराध पर भगवानपुर पुलिस की त्वरित और सख़्त कार्रवाई।

24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी दबोचा, पूछताछ में बतायी मारने की वजह।

मृतक नशे में आरोपी की भांजियों पर करता था अश्लील टिप्पणियां।

सुबह होश आने पर माँगता था माफ़ी फिर दोहराता था यह गलती।

घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद, साक्ष्यों के आधार पर मज़बूत विवेचना जारी।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश।

वादीया निवासी प्रताप कालोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने उपस्थित थाना आकर तहरीर दी कि ट्रक संख्या- UP17BT-8882 के चालक राजीव पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मलकपुर लोन छपरौली रोड़ जिला बागपत उ0प्र0 द्वारा वादिनी के पति राहुल कुमार को पुरानी रंजीश को लेकर जान से मारने की नियत से उस पर भगवानपुर टोल प्लाजा के पास अपने ट्रक संख्या को चढ़ाकर कुचल कर मृत्यु करने के सम्बन्ध में दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर भगवानपुर पुलिस द्वारा मु0अ0 पंजीकृत किया गया। 

मामले की गम्भीरता को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु टीम बनाकर कार्रवाई करने को भगवानपुर पुलिस को निर्देशित किया।

पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई व उक्त नामजद आरोपी को हिरासत में लिया गया।आरोपी द्वारा गहन पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया।

आरोपी राजीव पुत्र शीशपाल से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो बताया कि वर्तमान में ग्राम रुहालकी थाना भगवानपुर में महिला पुत्री वीरमपाल निवासी रुहालकी थाना भगवानपुर के साथ रुहालकी गांव में रहता है। महिला से उसकी शादी नहीं हुई है, हम दोनों रजामन्दी से 8-9 सालों से साथ रह रहे हैं, हम दोनों का एक लड़का भी है, जिसका उम्र 04 वर्ष है। मेरी पूर्व में शादी हो रखी है, जिससे मेरा तलाक हो चुका है।वह 15 साल से गाड़ी चला रहा है, पहले वह नोएडा के मालिक प्रजापति की गाड़ी चलाता था फिर दिसंबर 2025 में उसने अपना कैंटर (06 टायरा) खरीद लिया। जिसका नम्बर UP17BT 8882 है।

राहुल होटल पर खाना बनाने का काम करता है राहुल के साथ उसका अक्सर उठना बैठना रहता था, हम दोनों कभी कभार शराब भी पिया करते थे।

शराब के नशे में वह अकसर मेरी तीनों भान्जियों के बारे में उल्टा सीधा अपशब्द कहता रहता था। मैंने उसे बहुत बार समझाया परन्तु वह नहीं मानता था पीने के बाद फिर से वह मेरी भान्जियों के लिए गलत बात कहता था और बाद में जब नशा उतरता था तो माफी भी मांग लेता था। 

वह उसकी इस आदत से बहुत परेशान हो गया था। होली होने के कारण छुट्टी थी राहुल से मेरी फोन पर बात हुई तब मैं अपना ट्रक लेकर भगवानपुर टोल के पास आ गया। राहुल और मेरी साली अपनी एक्टिवा पर मेरे पास आ गये वह राहुल को छोड़कर वापस चली गई थी। राहुल खाना लेकर आया था शराब मैंने पहले से ही खरीद कर रखी थी फिर हम दोनों ने साथ बैठकर ट्रक पर ही शराब पी और खाना खाया। शराब के नशे में फिर राहुल मेरी भान्जियों के लिए उल्टा सीधा कहने लगा था मैंने उसे बहुत बार समझाया लेकिन वह मानने की बजाय और अधिक गलत-गलत बातें मेरी भान्जियों के लिए कहने लगा जिससे मुझे बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया मैंने राहुल को अपने ट्रक से उतरने के लिए कहा और भगा दिया। जैसे ही वह ट्रक से उतरकर टोल की तरफ जाने लगा तो मैंने गुस्से में उस पर ट्रक चढाकर उसकी हत्या कर दी, फिर वह अपना ट्रक लेकर नन्हेड़ा रोड पर आ गया और वहीं खड़ा कर ट्रक में लेट गया।

संपूर्ण विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि आरोपी द्वारा जानबूझकर ट्रक से कुचलकर हत्या की गई है, आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

राजीव पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मलकपुर लोन छपरौली रोड़ जिला बागपत उ0प्र0

बरामदगी

ट्रक नम्बर UP17 BT 8882

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण

2. व०उ०नि० अंकुर शर्मा 

3. अ०उ०नि० प्रदीप चौहान

4. का० उवैदउल्ला

5. का० रविन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
उत्तराखंड के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएसवीआई) और नेस्ले इंडिया ने राज्य में ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया।
0 Minutes
Haridwar
ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार ढ़ी जानकारी।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।