बैरागी कैंप में V.V.I.P. कार्यक्रम के दृष्टिगत  समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को किया ब्रीफ। गृह मंत्री भारत सरकार के आगामी दौरे को लेकर मातहत को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ड्यूटी पॉइंट्स पर किसी भी लापरवाही को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त।

बैरागी कैंप में V.V.I.P. कार्यक्रम के दृष्टिगत  समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को किया ब्रीफ।

गृह मंत्री भारत सरकार के आगामी दौरे को लेकर मातहत को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

ड्यूटी पॉइंट्स पर किसी भी लापरवाही को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त।

यातायात प्लान को भी सख्ती से लागू किए जाने को बताया जरूरी।

आगामी V.V.I.P. कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड वी मुरुगेशन हरिद्वार पहुंचे, उनके दौरे का उद्देश्य vvip की सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा एवं तैयारियों को परखना रहा।

इस दौरान बैरागी कैंप में आयोजित  V.V.I.P. कार्यक्रम में नियुक्त पुलिस अधिकारियोंकी डी-ब्रीफिंग ली गई। अधिकारियों से ड्यूटी से संबंधित फीडबैक प्राप्त कर जमीनी हकीकत का आकलन किया गया।

गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए  अपर पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधीनस्थ उपस्थित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समस्त मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई चूक स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए गएl

ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात बल को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं बताते हुए अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही, कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु निर्धारित यातायात प्लान को सख्ती से लागू किए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। सभी अधिकारी अपने अधीनस्थों को समय रहते हुए ब्रीफ करेंगेl समय रहते हुए सभी तैयारियां को आपसी पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाकर पूर्ण करेंगेl

उक्त अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार सहित पुलिस मुख्यालय एवं अन्य जनपदों से आए हुए वरिष्ठ पुलिस/PAC  के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।