वर्चस्व बढ़ाने एवं गुटबाजी के लिए फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने वंशराज नामक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वर्चस्व बढ़ाने एवं गुटबाजी के लिए फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन।

प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने वंशराज नामक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से बरामद किया देशी तमन्चा व जिन्दा कारतूस।

ग्राम नन्हेडा अनंतपुर में जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग कर मोहित निवासी-नन्हेडा अनंतपुर को गम्भीर रूप से घायल से सम्बन्धित प्रकरण में कोतवाली भगवानपुर में पंजीकृत मु०अ०सं०-107/26  धारा-109(1) बी०एन०एस० बनाम दीपू निवासी नन्हेडा अनंतपुर कायम व पंजीकृत किया गया था। फायरिंग से सम्बंधित उपरोक्त घटनाक्रम के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई कि फायरिंग की घटना युवको के दो गुटों में आपसी रंजिश व वर्चस्व के फलस्वरूप घटित हुई है।

अवैध शस्त्रों का प्रयोग करने व फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देकर आम जनता में दहशत फैलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु जाने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने को ग्राम पुहाना क्षेत्र से दौराने चैकिंग उपरोक्त गुट से सम्बंधित वंशराज नामक युवक को देशी तमन्चे 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम नन्हेडा से सरठेडी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

वंश राज पुत्र मीर कुमार निवासी नन्हेडा अनन्तपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार

बरामद माल

01. देशी तमन्चा 315 बोर- 01  

02. जिन्दा कारतूस 315 बोर- 01   

पुलिस टीम

1- उ0नि0 मुकेश नोटियाल

 2- का0 अजय जोशी

3- का0 अमर कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।