हरिद्वार यूनिवर्सिटी में फार्मा अन्वेषण का आयोजन, छात्रों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल। मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने छात्र-छात्राओं की प्रदर्शनी की सराहना।

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में फार्मा अन्वेषण का आयोजन, छात्रों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल।

मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने छात्र-छात्राओं की प्रदर्शनी की सराहना।

उत्तराखंड हरिद्वार यूनिवर्सिटी में फार्मेसी विभाग की ओर से फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर अतिथि और शिक्षक बेहद प्रभावित हुए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती रहीं। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट और मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए विचारों को सामने लाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

अनीता भारती ने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और इसमें शोध व नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर छात्र अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे तो निश्चित रूप से फार्मेसी के क्षेत्र में देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं,कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने दवाओं के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, ड्रग सेफ्टी, हर्बल मेडिसिन और आधुनिक फार्मास्यूटिकल तकनीकों से जुड़े कई मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से उन्होंने दवाओं के निर्माण की प्रक्रिया, उनके प्रभाव और उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीए एस० के० गुप्ता ने भी छात्रों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा दे सकती है। वहीं छात्रों ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।

इस दौरान विवि उपाध्यक्ष नमन बंसल, पीवीसी आदेश आर्य, रजिस्ट्रार सुमित चौधरी, प्रोफेसर देवदत्त, प्रो० सन्दीप दरबारी, असिसटेन्ट प्रो० विशाल बालियान, फरहान उस्मानी, प्रशान्त राय, साक्षी महलोत्रा, सुमिता मनहास, शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!