वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।

पुलिस आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत EXIDE कंपनी में जागरूकता अभियान।

जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा EXIDE कंपनी, सिकंदरपुर (भगवानपुर) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पुलिस टीम द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, गौरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 / 1091, तथा साइबर अपराध से बचाव व हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही छेड़छाड़, घरेलू हिंसा व अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई तथा आत्मरक्षा के सामान्य उपाय और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!