सुनील सैनी राज्य मंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।

सुनील सैनी ने कहा हरिद्वार में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

इस अवसर पर आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह के कर कमलों से राज्य के समग्र विकास को समर्पित ₹1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही पुलिस विभाग के आरक्षियों को नियुक्ति पत्र, राज्य में साइबर वित्तीय अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए e-Zero FIR प्रणाली का भी शुभारंभ एवं नूतन न्याय संहिता विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी व प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आशीर्वचन एवं ऊर्जावान संबोधन ने हम सभी को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए राज्य के विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। 

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित रूप से वर्ष 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद के साथ प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी उत्तराखंड प्रदेश की देव तुल्य जनता का फिर से हमें आशीर्वाद मिलेगा। प्रदेश सरकार के इस विशाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से आभार।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने कई ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए हैं। इनमें देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) पारित करना, सख्त नकल विरोधी कानून लागू करना, धर्मांतरण रोकथाम कानून, और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाना आदि ऐतिहासिक कार्य किए गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!