जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित।

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 61 समस्याएं की गई दर्ज,जिसमें से मौके पर 35 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को  त्वरित निराकरण हेतु  किया गया प्रेषित*

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 61 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 35 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  सतीश कुमार अरोड़ा जगदीश नगर ज्वालापुर ने अपना भूखंड नबर सी 1 जो हरिलोक आवासीय योजना के अंतर्गत एचआरडीए से खरीदा था,जिसका कुल क्षेत्रफल 742.65 वर्गमीटर था,जिसमें से 78.46 वर्गमीटर भाग एनएच 58 के अंतर्गत 2014 में अधिग्रहीत की किया था,जिसका मुआवजा आज नहीं मिला है,मुआवजा जल्द दिलवाये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। बलवंत सिंह पुत्र स्वर्गीय मित्तर सिंह निवासी औरंगाबाद ने आनेकी हेतमपुर परगना रुड़की में खाता संख्या 00741,खसरा नं 200, रकबा 0.2730 हैक्टेयर भूमि है,उक्त भूमि पर पड़ोस के एक व्यक्ति द्वारा मेढ़ बांधकर पोपुलर के पेड़ जबरदस्ती लगा दिए है,भूमि पैमाईश एवं डौलबन्दी कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता सोराब अली निवासी ग्राम ऐथल बुजुर्ग द्वारा ग्राम ऐथल बुजुर्ग में विधायक निधि से बन रही सड़क में घटियां निर्माण सामग्री लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम पंचायत हजारा ग्रांट की प्रधान ममतेश ने हजारा ग्रांट  में वाल्मीकि बस्ती से नदी की ओर बंद पड़ी चकरोड को अवैध कब्जा मुक्त कराकर चालू करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। डॉ हिमांशु त्रिवेदी ने चंद्राचार्य चौक,आर्यनगर,रेलवे फाटक ज्वालापुर के रास्ते फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।  शिवगंगा बिहार कॉलोनी के क्षेत्रवासीयो ने ग्राम दादूपुर,गोविंदपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शिवगंगा बिहार कॉलोनी,सुमन नगर एवं सलेमपुर में प्लास्टिक कबाड़ को जलाने से पूरे क्षेत्र में प्रदूषण हो रहा है जिस कारण समस्त क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है,क्षेत्र को लोगो द्वारा कबाड़ख़ाने को हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।राजबीर पुत्र छ्जमल निवासी ग्राम फेरूपुर ने अपने व अन्य खसरा नं 29/0.757 हैक्टेयर है,30 मि/0461 हेक्टेयर, 32 मि/0.205 हेक्टेयर,कुल 1423 स्थित मौजा फेरूपुर कठिया परगना की पैमाईश कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया ।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।                

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें। 

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि  सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 588 शिकायतें तथा एल 2 पर 118 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,वो परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।