कुंभ मेले की तैयारियां तेज : अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण। घाटों की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा के ठोस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश।

कुंभ मेले की तैयारियां तेज : अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण।

घाटों की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा के ठोस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश।

आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के घाटों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में मेला प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने अभियंताओं की टीम के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र के घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

पौड़ी जनपद में अवस्थित स्वर्गाश्रम क्षेत्र के वेद निकेतन घाट, गंगा दर्शन घाट, लक्ष्मी नारायण घाट, साधु समाज घाट, वानप्रस्थ घाट, बॉम्बे घाट, किरमोला घाट सहित कुल 16 घाटों का मेला प्रशासन की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान इन घाटों की मरम्मत एवं सुधार की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी ने घाटों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाटों की मरम्मत एवं सुधार के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा घाटों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर पर्याप्त रेलिंग लगाने तथा जलधारा के समीप चेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि स्नान के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित रह सकें।

अपर मेलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि घाटों से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अधिक भीड़ के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की संभावना न रहे, इसके लिए सभी सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि घाटों के आसपास प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा मार्गों की सुगमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम स्नान की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल, मेला कार्यालय के तकनीकी प्रकोष्ठ के सहायक अभियंता एस.के. तोमर, सिंचाई खंड दुगड्डा के सहायक अभियंता जिले सिंह सहित मेला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!