अंडर पास बनवाने के लिए व्यापारियों ने दिया ज्ञापन,

अंडर पास बनवाने के लिए व्यापारियों ने दिया ज्ञापन,

लक्सर। में फ्लाई ओवर बनने के बाद से ही अंडर बाईपास की मांग उठने लगी थी।जो आज तक पूरी नहीं हो सकी है लक्सर व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी विधायक सांसद सीएम सभी को पत्र देकर इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन किसी भी पटल से इस पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं हो सकी है। हारे व्यापारियों ने आज लक्सर रेलवे लाइन के नजदीक धरना दे दिया व्यापारियों का कहना है।कि अंडर बाईपास की फाइल अधिकारियों के दफ्तरों में धूल भाप रही है।लेकिन उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।रेलवे लाइनों के बीच से अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चे बुजुर्ग विकलांग सभी को लाइन पास पड़ रही हैं। कई बार गंभीर हादसे भी हो चुके हैं धरने पर बैठे व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी।जब मामले की जानकारी लक्सर उपजिलाधिकारी को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले का हल जल्दी ही निकालने की बात कही।और व्यापारियों को समझा-बुझाकर धरने से उठा दिया लक्सर उपजिलाधिकारी ने बताया कि रेलवे विभाग व अन्य संबंधित विभागों के साथ जल्दी एक बैठक बुलाकर वार्ता की जाएगी।और अंडर बाईपास की मांग का हल निकाला जाएगा।धरना स्थल पर अजय वर्मा, अतुल गुप्ता, जोध सिंह, पवन कुमार, कृष्णा, संजय कुमार, चमन सिंह, मनीष, सुंदर वर्मा ,अनूप गोयल, रियासत खान, पूनम सिंह , रामकिशन, अमित, रामू ,मनजीत वर्मा, नीरज गोयल ,जसवीर सिंह ,अभिषेक अग्रवाल, कृष्णा, बलदेव, राम कुमार, राजेंद्र सैनी, चतर सिंह, राजीव अरोड़ा ,शिवकुमार शर्मा, पाल सिंह कश्यप, अरविंद गुप्ता, मनोज वर्मा, आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।